देश

national

गर्मी की आहट संग बढ़ी खीरे की मांग

الأربعاء، 29 مارس 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। प्रकृति प्रदत्त औषधीय गुणों से भरपूर सलाद के रुप में प्रयोग किया जाने वाला सब्जी परिवार का प्रमुख सदस्य खीरा स्वास्थ्य की ध्ष्टि से बेहद लाभदायक होता है। हर्बल विशेषज्ञ की मांनें तो गुर्दे को स्वस्थ्य रखने के साथ.साथ पथरी को समाप्त करने में खीरा रामबाण साबित होता है। गर्मी प्रारंभ होते ही बाजार में हर ओर खीरा दिखाई देने लगा है। आम तौर पर इसे उत्तर प्रदेश में खीरा के नाम से ही जाना जाता है, कहीं कहीं इसे ककड़ी नाम से भी संबोधित किया जाता है, संस्कृत में इसे वृहल्फला तथा मूत्रफला, मराठी में वालुक, गुजराती में काकड़ी,बंगला में काकुर, अंग्रेजी में क्यूकम्बर तथा बोटॉनिकल दृष्टि से क्यूक्युमिस युटिलीस्सीमस के नाम से जाना जाता है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'