देश

national

दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटकर किया लहूलुहान

الخميس، 16 مارس 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के गौरा तफारीक गांव में जमीन के विवाद में दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पश्चिमशरीरा के डहरई निवासी सुरेश कई साल से गौरा तफारीक गांव में रहता है। बताया जा रहा है कि मकान निर्माण को लेकर गांव के जोकर व रतन से कहासुनी हो गई। इसी में आरोपितों ने सुरेश को पीटना शुरू कर दिया। बेटा मोनू बीच-बचाव करने पहुंचा तो हमलावरों ने दोनों को पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दबंगों के चंगुल से छूटे पिता-पुत्र थाने पहुंचे और मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'