देश

national

घर में घुसकर की मारपीट

الخميس، 16 مارس 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के औरेनी गांव में पड़ोसी युवक ने साथी के साथ मिल पड़ोसी के घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए कुनबे को पीट दिया। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। औरेनी निवासी जितेन्द्र सिंह का पड़ोसी से पुराना विवााद चल रहा है। आरोपित ने साथी के साथ मिल घर में घुसकर महिला व उसकी बेटियों को पीट दिया। लड़कियों के साथ मारपीट देख घर-परिवार के साथ मोहल्ले के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपित धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद जितेन्द्र की तहरीर पर आरोपित अनुराग समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'