देश

national

घर में घुसकर कुनबे को पीटा

الخميس، 16 مارس 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। सरायअकिल थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मंगलवार की शाम दबंगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए कुनबे को पीट दिया। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई। मुस्तफाबाद गांव की कविता देवी पत्नी श्यामलाल ने बताया कि पट्टीदारों से उसका जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी अदावत में मंगलवार की शाम झड़प के बाद पड़ोसी ने घर में घुसकर कुनबे को पीट दिया। पीड़िता ने थाने में मामले की शिकायत पुलिस से किया। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'