देश

national

आधीरात गुल हो जाती है बत्ती, लोगों में नाराजगी

السبت، 25 مارس 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। बालकमऊ उपकेंद्र से जुडे गांवों में बिजली की आघोषित कटौती का सिलसिला नहीं थम रहा है। रोस्टर की कटौती के साथ सामान्य आपूर्ति भी कई घंटे नहीं रहती है। आधी रात बाद तीन घंटे के लिए बत्ती गुल हो जाती है। बालकमऊ उपकेंद्र में बिजली आपूर्ति के लिए तीन फीडर बनाए गए हैं। इन फीडरों से लगभग 30 गांवों को आपूर्ति की जाती है। बिसारा फीडर से जुडे गांवों को रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति नहीं की जा रही है। रात में आघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। उपकेंद्र से बिजली की आघोषित कटौती नहीं थम रही है। रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से गांवों में अधेरा छाया रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी उपभोक्ताओं को आधी रात होती है। रात एक बजे से तीन घंटे की रोस्टिंग किए जाने से उपभोक्ता रतजगा कर रहे हैं। जिसकी शिकायत भी कई बार उपकेन्द्र में की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। इलाके के श्यामलाल, विजय, संजय, धर्मराज, अजय कुमार आदि लोगों का कहना है कि जो भी बिजली आपूर्ति मिलती है, वह ट्रिपिंग की शिकार हो जाती है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'