देश

national

पड़ोसी के घर दबंगों ने मचाया उत्पात, की मारपीट

السبت، 25 مارس 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

मंझनपुर। चरवा कोतवाली के सैयद सरावां में दबंगों ने पड़ोसी दंपती को बेरहमी से पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सैयद सरावां गांव की रूपा देवी पत्नी छोटू का मानिकपुर गांव के छत्रपाल से जमीनी विवाद चल रहा है। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पड़ोसी ने साथी संग मिल घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर दबंगों ने दंपती को बेरहमी से पीट दिया। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपित कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'