देश

national

हिस्ट्रीसीटर बदमाश ने पत्नी की हत्या कर खुद की खुदकुशी

السبت، 25 مارس 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। कोखराज कोतवाली के बम्हरौली गांव में शुक्रवार की रात हिस्ट्रीशीटर ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। आधी रात हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह सीओ सिराथू पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बम्हरौली निवासी साजन (50) पुत्र जगरूप सरोज हिस्ट्रीशीटर था। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी रानी देवी (45) से झगड़ा करने लगा। पत्नी से झगड़ने के बाद वह गांव की ओर चला गया। आधी रात घर लौटने के बाद चारपाई पर सो रही रानी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव के समीप से रेलवे लाइन पर पहुंचा और ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसके चीथेड़ उड़ गए।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'