देश

national

पति समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

السبت، 25 مارس 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

मंझनपुर। मंझनपुर कोतवाली के खोरा गांव में विवाहिता को को ससुरालियों ने दहेज के लिए पीटते हुए घर से निकाल दिया। दोनों परिवार के बीच बिरादरी के बीच पंचायत भी हुई पर, बात नहीं बन सकी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोखराज कोतवाली के केशव नगर भरवारी की काजल का विवाह साल भर पहले खोरा गांव में सुनील कुमार के साथ हुआ था। विवाहिता ने बताया कि शादी में मिले दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं थे। मायके से एक लाख नकदी के साथ बाइक की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने महीने भर पहले पिटाई करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने आरोपित पति सुनील के साथ कामता प्रसाद, रामबाबू, राधिका समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'