देश

national

अतीक के गुर्गों पर जमीन कब्जाने का आरोप

السبت، 25 مارس 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। पिपरी थाने के महमूदपुर मनौरी स्थित अर्द्धनिर्मित मकान पर माफिया अतीक अहमद के गुर्गे जबरन कब्जा कर रहे हैं। विरोध पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शनिवार को पीड़ित ने शिकायत एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। महमूदपुर मनौरी निवासी चंद्रदेव वर्मा ने बताया कि उनकी भूमिधरी आराजी है। 1987 में उसने मादपुर गांव निवासी अशर्फी लाल से बतौर बैनामा खरीदी थी। नामांतरण आदेश पारित होने के बाद लेखपाल की गलती से खतौनी में उसकी अमल दरामद नहीं हो सकी। इसी का फायदा उठाकर अतीक के गुर्गों ने फर्जी व शून्य बैनामा के आधार पर सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से अपने नाम दर्ज करा लिया। अब वह उस जमीन को बेच रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'