देश

national

सूचना नहीं मिलने पर डीएम से की शिकायत

السبت، 25 مارس 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सिराथू में पिछले पांच वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा मांगा गया था। लिखित और आॅनलाइन ज्ञापन भी डीआईओएस को सौंपा गया था। लेकिन तीन माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी जानकारी नहीं दी गई। शनिवार को आवेदक राजकुमार ने डीएम से शिकायत करते हुए कार्रवाई एवं आय व्यय का ब्यौरा मांगा है। कैंमा गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उसने सात दिसंबर को डीआईओएस कार्यालय से जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सात बिंदुओं की जानकारी मांगी थी। जिसमें डीबीटी के माध्यम से पिछले पांच वर्ष कितने बच्चों को कितनी रकम भेजी गई, कितनी बार समितियों के साथ बैठक की गई, खेलकूद के लिए क्या-क्या सामग्री क्रय की गई, कंपोजिट ग्रांड की धनराशि से कितना भुगतान किया गया आदि की जानकारी मांगी गई थी। राजकुमार ने डीएम से शिकायत की है कि डीआईओएस कार्यालय के बाबू ने कॉलेज के जिम्मेदारों से सांठगांठ कर ली है। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'