देश

national

तेज गति से भाग रहे डम्फर ने मासूमों को रौंदा, बालक की मौत

الأربعاء، 29 مارس 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

महरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम छिल्ला में हुआ हादसा

ललितपुर। माता मंदिर में पूजन-दर्शन करने जा रहे बच्चों को संक्रीण जगह में अनियंत्रित गति से भाग रहे डम्फर ने रौंद दिया। हादसे में मासूम बालक की मौत हो गयी। वहीं बालिका को गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया गया है कि ग्राम छिल्ला निवासी अर्जुन सिंह लोधी अपने नाती छह वर्षीय लम्पू व चार वर्षीय आरव के साथ माता मंदिर में पूजन-दर्शन के लिए जा रहे थे। वह पूजा की थाली लेकर घर से निकलकर बस स्टेण्ड के पास पहुंचे ही थे कि तभी महरौनी की ओर से तेज अनियंत्रित गति से भागते हुये आ रहे डम्फर संख्या यूपी 94 टी 8983 ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे लम्पू उछलकर दूर जा गिरा, जबकि आरव डम्फर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर मृतक बालक का पिता बलवान लोधी व अन्य ग्रामीण भी मौके पर जा पहुंचे। इधर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को अंजाम देकर भाग रहा था, जिसे खितवांस चौकी पुलिस ने डम्फर को चालक व क्लीनर के साथ हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि डम्फर चालक नशे का आदी है। घटना के बाद पकड़े गये डम्फर चालक के पास से गांजा की चार पुडिय़ां व एक चिलम बरामद किया गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'