देश

national

तालबेहट पुलिस ने तीन वारण्टी पकड़े

الأربعاء، 29 مارس 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

थाना बार क्षेत्र में एनव्हीडब्ल्यू के पांच अभियुक्त पकड़े

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये गये अभियान तलाश व गिरफ्तारी वांछित/वारण्टी के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी तालबेहट के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उ.नि. ओमकार ने हमराहियों के साथ 01 नफर वारंटी ग्राम सेरवास कलां निवासी राहुल पुत्र राजाराम को हिरासत पुलिस में लिया है। इसी क्रम में उ.नि. प्रशान्त राणा द्वारा 02 नफर वारण्टी ग्राम कटौरा निवासी गोविन्द दास पुत्र मोहनलाल प्रजापति एवं साकूलाल पुत्र गोविन्ददास प्रजापति को हिरासत में लिया गया। वारण्टियों को पकडऩे वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, तेरई फाटक चौकी इंचार्ज उ.नि. ओमकार, उ.नि. प्रशान्त राणा, का.बृजेश कुमार, कां. गुल मोहम्मद, का. शुभम तिवारी, कां. पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया आदि शामिल रहे। वहीं थाना बार पुलिस ने गैर जमानती वारण्ट में ग्राम बम्हौरी सहना निवासी कमल सिंह, रूप सिंह, जाहर सिंह पुत्रगण चन्द्रभान सिंह एवं बलराम पुत्र रूपसिंह और जगदेव पुत्र जाहर सिंह को पकडऩे में सफलता हांसिल की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि. अरुण कुमार तिवारी, उ.नि. रवि कुमार, हे.का.अभय प्रताप सिंह, हे.का. शिवनारायण, का. कमल कुमार, का.विकास सिंह आदि शामिल रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'