देश

national

निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी

الأربعاء، 29 مارس 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

बैठक कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मजबूत करने का मंत्र

ललितपुर। आगामी समय में होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड. की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाने और प्रत्येक बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड. ने कहा कि दिल्ली में लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर वहां की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। कहा कि जो सरकारी विद्यालय पहले पुराने ढर्रे पर चल रहे थे, उन्हें अपग्रेड कर अब बड़े-बड़े अंग्रेजी विद्यालयों को भी पीछे करते हुये संचालित किया जा रहा है, जिससे कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और अभिभावकों को भारी-भरकम फीस और पाठ्यक्रम से छुटकारा मिला। साथ ही दिल्ली में चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुये आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों को स्वास्थ्य सेवायें मुहैया करायी हैं। कहा कि कोरोना संकटकाल की कठिन घड़ी में भी दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने शत-प्रतिशत बेहतर स्वास्थ्य सेवायें लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया है। भ्रष्टाचार मुक्त और सीधे लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुये आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में सरकार बनायी और मानकों के अनुसार सीटें प्राप्त कर अब राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्जा भी प्राप्त कर लिया है। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ा जायेगा। इसके लिए प्रत्येक बूथ को मजबूत करने की रणनीति बनाकर कार्य किया जायेगा। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने आमजन से आह्वान किया कि वह आम आदमी पार्टी की नीतियों को समझते हुये जनाधार बढ़ाने में सहायक बनें। इस दौरान अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'