इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
ललितपुर। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स पुरुष/महिला प्रतियोगिता 2023 जो 26 मार्च से 28 मार्च तक पुणे (महाराष्ट्र) के श्रीशिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे पंचायत राज विभाग में कार्यरत नदीपुरा निवासी अरविन्द कुमार प्रजापति ने अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार करते हुए पहले दिन 26 मार्च को 5 कि.मी. दौड़ 18:03:70 में पूरा कर टॉप 8 में और 10 कि.मी. दौड़ को 36:04:14 में पूरा कर टॉप 6 में रहे।

Today Warta