देश

national

उमेशपाल हत्याकांड: पांच लाख के इनामी असद अहमद के मददगार खोंलेंगे राज

الثلاثاء، 11 أبريل 2023

/ by Today Warta


प्रयागराज उमेशपाल हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस अब इन तीनों से पूछताछ की तैयारी में है। इसके लिए जल्द ही प्रोडक्शन वारंट जारी कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। कोर्ट की अनुमति के बाद इन्हें प्रयागराज लाया जाएगा और फिर कोर्ट की अनुमति से इनसे पूछताछ की जाएगी। उमेश पाल हत्याकांड के राज खोलने के लिए अब पुलिस पांच लाख के इनामी मुख्य शूटर असद के तीन मददगारों से पूछताछ करेगी। दिल्ली में गिरफ्तार इन तीनों को प्रोडक्शन वारंट पर प्रयागराज लाया जाएगा। इसके बाद इनसे पूछताछ कर फरार चल रहे शूटरों का सुराग हासिल किया जाएगा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिद, जीशान व जावेद नाम के इन तीन युवकों को एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फिलहाल इन्हें आर्म्स एक्ट के मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। लेकिन इनसे पूछताछ में यह पता चला है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद का बेटा असद और पांच लाख के ही एक अन्य इनामी शूटर गुलाम दिल्ली आकर उनसे मिले थे। जिन्हें उन्होंने दिल्ली के संगमविहार में शरण भी दिलाई थी। वहां करीब 15 दिनों तक छिपकर दोनों रहे भी थे। सूत्रों का कहना है कि उमेशपाल हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस अब इन तीनों से पूछताछ की तैयारी में है। इसके लिए जल्द ही प्रोडक्शन वारंट जारी कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। कोर्ट की अनुमति के बाद इन्हें प्रयागराज लाया जाएगा और फिर कोर्ट की अनुमति से इनसे पूछताछ की जाएगी। उधर खालिद, जीशान व जावेद की गिरफ्तारी व उनसे पूछताछ में हुए खुलासे के बाद एसटीएफ की एक टीम ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। एसटीएफ दिल्ली पुलिस की मदद से न सिर्फ असद व गुलाम बल्कि शाइस्ता परवीन की भी तलाश में जुटी है।

रजिस्टर में दो बसपा नेताओं से लेनदेन का रिकॉर्ड

उमेश पाल हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस के रडार पर बसपा के तीन स्थानीय नेता भी हैं। दरअसल अतीक के नौकर राकेश उर्फ नाकेश की निशानदेही पर बरामद रजिस्टर में इन नेताओं से लाखों रुपयों के लेनदेन का रिकॉर्ड मिला है। ऐसे में पुलिस जल्द ही पूछताछ के लिए इन्हें बुला सकती है। पुलिस ने अतीक के नौकर राकेश समेत पांच लोगों को उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार किया था। चार अप्रैल को कस्टडी रिमांड पर लेकर राकेश की निशानदेही पर अतीक के चकिया स्थित खंडहर हो चुके मकान से एक बैग बरामद किया था। जिसमें एक रजिस्टर भी था। सूत्रों का कहना है कि इस रजिस्टर में बसपा के तीन स्थानीय नेताओं से लाखों रुपये के लेनदेन का हिसाब लिखा हुआ है। ऐसे में अब यह नेता भी पुलिस के रडार पर हैं। जल्द ही इन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी है। इनसे इस लेनदेन के बाबत पूछताछ की जाएगी।सूत्रों का यह भी कहना है कि रजिस्टर में जो रिकॉर्ड मिला है, उसके मुताबिक लेनदेन पिछले साल दिसंबर और जनवरी 2023 में हुआ। गौरतलब है कि अतीक की पत्नी शाइस्ता ने जनवरी में ही बसपा की सदस्यता ली थी। इसके बाद से ही उसे मेयर पद का उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा जोरों पर थी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'