देश

national

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक को साबरमती जेल से लेकर निकली प्रयागराज पुलिस, माफिया बोला- मुझे मारने की साजिश

الثلاثاء، 11 أبريل 2023

/ by Today Warta



प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने के नामजद माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल से लेकर रवाना हो गई है। इस दौरान अतीक अहमद ने कहा कि मुझे जान से मारने की साजिश की जा रही है। माफिया अतीक अहमद को हत्या के मामले में पूछताछ के लिए यूपी के प्रयागराज वापस लाए जाने पर मारे गए उमेश पाल की मां शांति देवी का कहना है कि गहन पूछताछ की जानी चाहिए। अपराधियों को पकड़ा जाना चाहिए।  साबरमती जेल से निकलने के बाद अतीक अहमद ने मीडिया से कहा कि मुझे जान से मारने की साजिश हो रही है। सूत्रों का कहना है कि अतीक को प्रयागराज लाकर उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी देगी। इसके बाद अतीक से उमेश पाल हत्याकांड के राज उगलवाए जाएंगे। अशरफ के खिलाफ भी बी वारंट जारी हुआ है। बरेली से प्रयागराज लाने के लिए पुलिस की एक टीम पहुंची है। उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने में नामजद माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट में पेश करने के लिए यूपी पुलिस की एक टीम अहमदाबाद की साबरमती जेल पहुंची। अतीक अहमद का बी वारंट जेल में तामील कराया। इसके बाद साबरमती जेल से प्रयागराज पुलिस कड़ी सुरक्षा में माफिया अतीक अहमद को लेकर रवाना हो गई है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'