देश

national

उन्नाव में शिया समुदाय के लोगो ने निकाला मौला अली की शहादत की याद में जुलूस

الثلاثاء، 11 أبريل 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। मंगलवार की सुबह शिया समुदाय के लोगो ने पहले इमाम हजरत अली अलेहिस्सलाम की शहादत के ग़म में 19वीं रमजान को ताबूत और अलम को लेकर के मातम कर जुलूस निकाला है। आप को बता दे की जुलूस से पहले मस्जिद ए किला फूल शहीद में फज्र की नमाज अदा कराई गई। जिसके बाद जुलूस को निकाला गया जो मस्जिद से निकलकर के कर्बला तालिब सरांय में ले जाया गया। इसके बाद मौलाना आबिद अब्बास ने मजलिस को खिताब कर मस्जिद में इमाम पर हुए कातिलाना हमले का दिलसोज मंजर बयां किया, जिसे सुन अजादारों की आंखें नम हो उठीं। वहीं, मौलाना आबिद अब्बास नक़वी ने मजलिस को खिताब कर मस्जिद में इमाम पर हुए कातिलाना हमले का दिलसोज मंजर बयां किया, जिसे सुन कर अजादारों की आंखें नम हो उठीं। मजलिस के बाद अजादारों ने मातम कर इमाम को पुरसा पेश किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'