मोहम्मद जमाल
उन्नाव। शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यलय उन्नाव मे महात्मा ज्योतिबा फूले जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर फूले जी को याद किया। इसके पश्चात नगर निकाय चुनाव की बैठक की जिसमें नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक में अरुण कुशवाहा ने कहा कि हम सबको मिलकर नगर निकाय चुनाव लड़ना है। शहर कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी निकाय चुनाव की तैयारियों में जी जान से लग जाए। इस बैठक मे सुरेश कुमार लोधी,अगम देव सिंह,आशुतोष शर्मा, सलमान शाहिद,रमेश चन्द्र अवस्थी, मोहम्मद राशिद,राघवेंद्र बहादुर सिंह,अशोक कुमार सिंह,परम दिव्य कुशवाहा, मोहम्मद आफाक आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मीटिंग में उपस्थित रहे।

Today Warta