देश

national

भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी महोदय को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा

الثلاثاء، 11 أبريل 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

आज दिनांक 11-04- 2023 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक कि निराला प्रेक्षागृह में किसानो की समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष किरण सिंह पटेल  कि अध्यक्षता में मासिक पंचायत की साथ ही जिलाधिकारी महोदय को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। बेमौसम हुई ओलाबारी व बारिश से किसानों की फसलें जो बर्बाद हुई हैं उसमें किसानों को मुआवजा नहीं मिला और ना ही बिजली के तारों से किसानो कि फसलो में जो आग लग गयी है और उनसे किसानो कि फासले बर्बाद हुई उसका मुआवजा नहीं नहीं मिला और किसान दाने-दाने को तरस रहे है सरकार द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से मुआवजा दिलाया जाए और बैंकों से लिए ऋण को सरकार द्वारा माफ कराया जाए किसानों के लिए।  मंडल अध्यक्ष निधि शुक्ला ने बताया किसान सम्मान निधि कि किस्त का एक बार का पैसा अधिकांश किसानों को नहीं  प्राप्त हुआ है क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा गांव गांव में चौपाल लगाकर किसानों की कागजों की खानापूर्ति करके किसानो के खातों में पैसा दिलाया जाए। युवा जिलाध्यक्ष राज़ श्रीवास्तव ने बताया कि गाँवो में आवारा जानवरो से किसानो कि फासले लगातार बर्बाद हो रही है उन फसलों को बचाने क लिए हर गाँवो में गौशाला बनाई जाये जिससे कि किसानो को राहत मिल सके। पंचायत में जिला उपाध्यक्ष कौशल द्वेवेदी, राजेश नेता, पीर मोहम्मद, अरुणकांत, कुलदीप, ऊषा, सरला, रामदाई, राजरानी आदि लोग मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'