देश

national

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

الأربعاء، 12 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। सरायअकिल थाना क्षेत्र के अंबारी गांव के समीप रात बाइक से गिरने पर जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के मौत की खबर परिजनों को चली तो कोहराम मच गया। परिजनों ने दोपहर बना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। फकीराबाद निवासी अमन (18) पुत्र साबिर मंगलवार की शाम लेबरों के लिए खाना लेकर अंबारी गांव जा रहा था। इसी दौरान अंबारी के समीप सड़क की गिट्टी पर बाइक फिसल गई और युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गया। दुर्घटन में युवक को गंभीर चोटें आई। युवक को सड़क पर खून से लथपथ देख गांव के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग युवक को आनन-फानन नजदीकी अस्पताल ले गए। युवक की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। घर वाले युवक को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई। युवक के मौत की खबर परिजनों को चली तो परिवार में कोहराम मच गया। आधी रात बाद युवक का शव घर पहुंचा तो चीत्कार मच गई। बुधवार को दोपहर बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'