देश

national

ओवरटेक में अनियंत्रित बाइक खाई में पलटी एक युवक की मौत,एक घायल प्रयागराज जाते समय हुई घटना

الأربعاء، 12 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। सराय अकिल क्षेत्र में रक्सराई गांव के समीप मंगलवार शाम ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक खाईं में पलट गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। प्रयागराज के धूमनगंज इलाके के पंतरा बमरौली निवासी मंगल पुत्र लल्लू मंगलवार को अपने साथी कौशाम्बी के जाठी निवासी टार्सन पुत्र शिवमूरत के साथ घूमने जाठी गांव आया था। शाम करीब पांच बजे दोनों बाइक से वापस बमरौली लौट रहे थे। बाइक को मंगल चला रहा था। जबकि टार्सन पीछे बैठा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही बाइक रक्सराई गांव के पुल के समीप पहुंची। आगे चल रहे आॅटो को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में पलट गई। हादसे में चालक व साथी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना टार्सन के गांव जाठी दी। तो भागते हुए उसके परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन दोनों घायलों को सीएचसी बारा लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने मंगल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल टार्सन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। हादसे में मंगल के मौत की खबर पाकर उसके रोते बिलखते परिवार के लोग भी पहुंच गए। घायल टार्सन के परिवार वालों ने बताया कि बमरौली के पंतरा मोहल्ले में दोनों के घर अगल-बगल है। मंगलवार को टार्सन गांव जाठी में गेंहू की मड़ाई करवाने आ रहा था। साथी होने के नाते मंगल भी उसके साथ घूमने चला आया था।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'