देश

national

ससुरालवालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

الأحد، 30 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। फतेहपुर के कशोरुआ हथगांव में ब्याही युवती को ससुरालवालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। मंझनपुर कस्बे की पूनम देवी ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले फतेहपुर के कशोरुआ गांव में प्रशांत के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद वह ससुराल वालों के साथ महाराष्ट्र चली गई। शादी में मिले दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नही थे। आरोप है कि इसके बाद उससे पांच लाख रुपये के साथ बाइक की डिमांड की जाने लगी। विवाहिता ने मायके वालों को जानकारी दी तो उन लोगों ने दहेज देने से मना कर दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने पिटाई कर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर, बात नहीं बन सकी। मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'