देश

national

संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत

الأحد، 30 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। पइंसा थाना क्षेत्र के अनेठा हकीमपुर गांव में शनिवार की रात विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। रविवार की सुबह विवाहिता की लाश घर के भीतर चुल्ले पर रस्सी के सहारे लटकती मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है। पइंसा थाना क्षेत्र के अनेठा हकीमपुर निवासी राकेश कुमार दूसरे प्रदेश में रहता है। घर पर पत्नी कृष्णा देवी (35) दस साल के बेटे के साथ सास-ससुर से अलग रहती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात वह खाना पीना करने के बाद बेटे साथ सो गई। रात विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह मां का शव फंदे से लटकता देख बेटा चीख पड़ा। मासूम की चीख सुन घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। विवाहिता ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसे लेकर गांव में तमाम चचार्एं हैं।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'