देश

national

ट्रक व स्कूल की बस में आमने सामने हुई भिडंत,कई स्कूली बच्चे घायल

الثلاثاء، 11 أبريل 2023

/ by Today Warta




राकेश केशरी

ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने बच्चो को इलाज के लिये भेजवाया अस्पताल

कौशाम्बी। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है,जहा तेज रफ्तार ओवरलोड बालू लदे हुए ट्रक ने सामने से आ रही स्कूल की बस में जबरदस्त टक्कर मार दी,टक्कर लगते ही स्कूल बस में बैठे बच्चे एक दूसरे पर गिर गए,जिसमे कई स्कूली बच्चे घायल हो गए,घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने सभी घायल बच्चो को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा,वही ओवरलोड बालू लदे ट्रक को रोक पाने में नाकाम प्रशासन के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिराथू रोड पर पतौना पुल के पास की है,जहा स्कूल की बस बच्चो को लेकर स्कूल जा रही थी,तभी अचानक ओवरलोड बालू लोड कर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल की बस में सामने से टक्कर मार दी,टक्कर लगते ही स्कूल बच्चे एक दूसरे पर गिर गए,जिसमे कई बच्चों को चोट आई है,वही बस का चालक भी घायल हो गया है,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल बच्चो को जिला अस्पताल भेजा और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'