राकेश केशरी
चायल में रमेश सिंह, नेवादा में विनोद सिंह व कौशाम्बी में अरुण गोविल अध्यक्ष निर्वाचित
कौशाम्बी। बेसिक शिक्षा में पढ़ा रहे शिक्षकों का प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मंगलवार को चार ब्लाक कड़ा, नेवादा, चायल और कौशांबी में ब्लाक संगठन कार्यकारिणी के लिए चुनाव कराया गया। चुनाव में सभी जगहों पर सुबह से ही शिक्षकों को गहमागहमी रही। मतदान करने के लिए कड़ी धूप के बावजूद शिक्षकों को लंबी कतार देखी गई। जीत के बाद समर्थकों ने विजई प्रत्याशियों को माला पहनाकर खुशी का इजहार किया । कड़ा ब्लाक में निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष अफरोज आलम और ब्रजेंद्र सिंह के बीच एवं मंत्री पद के लिए निवर्तमान मंत्री जयनेन्द्र व अनुराग सिंह के बीच टक्कर रही। कुल 582 मतदाताओं के सापेक्ष 557 मतदाताओं में अपने मतदान का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अफरोज आलम 426 मत पाकर बृजेंद्र सिंह को हराकर 298 मतों से जीत दर्ज की। वहीं मंत्री पर जयनेंद 388 मत पाकर अनुराग सिंह को 225 मतों से हराया। चायल ब्लाक में अध्यक्ष पद पर रमेश सिंह 148 मत पाकर 61 मतों से जीत हासिल किया। मंत्री पद पर सुखलाल चैधरी विजई रहे। नेवादा ब्लाक में हुए चुनाव में 578 मतदाताओं के सापेक्ष कुल 537 मत पड़े। जिसमें से अध्यक्ष पर विनोद सिंह ने 283 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमोद सिंह को हराते हुए 76 मतों से जीत हासिल किया। प्रमोद सिंह को 207 मत मिले। मंत्री पद पर शैलेंद्र सिंह ने 178 मत पाकर जीत हासिल किया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेशचंद्र को मात्र 2 मतों से हराया। इन्हे कुल 176 मत हासिल हुए। कौशाम्बी ब्लाक में कुल 612 मत पड़े, जिसमें अध्यक्ष पद अरुण गोविल 330 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी धर्मेश मिश्र को 42 मतों से हराया। धर्मेश को 288 मतों पर संतोष करना पड़ा। मंत्री पद पर रामचंद्र विजई रहे।

Today Warta