देश

national

निकाय चुनाव को लेकर रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त

الثلاثاء، 11 أبريل 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) आलोक सिंह ने अवगत कराया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में निकायों के पदों, वार्डों के लिए निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी के नियुक्त आदेश संख्या 1551 तारीख 6 अप्रैल 2023 में अपरिहार्य कारणों से आंशिक संशोधन करते हुये तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को नियुक्त किया है। नियुक्त किये गये अधिकारियों में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए उप जिलाधिकारी ललितपुर के स्थान पर अब उपायुक्त एनआरएलएम नीरज श्रीवास्तव, अध्यक्ष नगर पंचायत तालबेहट अध्यक्ष पद के लिए उप जिलाधिकारी तालबेहट के स्थान पर अब जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह, नगर पंचायत महरौनी अध्यक्ष पद के लिए उप जिलाधिकारी महरौनी के स्थान पर अब जिला विद्यालय निरीक्षक जी.एस.राजपूत, नगर पंचायत पाली उप जिलाधिकारी पाली के स्थान पर अधिशाषी अभियंता राजघाट निर्माण खण्ड इंजी.मनमोहन सिंह शामिल रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निकायों के लिए नियुक्त किये गये रिटर्निंग ऑफीसरों को निर्देशित किया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देशों के क्रम में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में नामाकंन से मतगणना की समाप्ति तक आवंटित निकायों, वार्डों से सम्बन्धित समस्त कार्यों को ससमय सम्पादित कराना सुनिश्चित करें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'