राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि फायर स्टेशन ललितपुर परिसर में आवासीय भवनों के निर्माण कार्य में बाधक बना पूर्व से लगा हुआ पीपल का वृक्ष काटा जाना अनिवार्य है। इस वृक्ष की सार्वजनिक नीलामी 10 अप्रैल 2023 को सुबह 11 बजे नियत की गई थी, अपरिहार्य कारणों से उक्त नीलामी की तिथि को स्थगित करते हुए अब यह नीलामी 13 अप्रैल 2023 को 12 बजे की जाएगी। इच्छुक लकड़ी ठेकेदार किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Today Warta