देश

national

बस स्टैंड में बने शासकीय भवन में स्थानांतरित होगा उप लोक सेवा केन्द्र बाकल

الاثنين، 24 أبريل 2023

/ by Today Warta




जन सुविधा के मद्देनजर कलेक्टर ने दिए निर्देश, ग्राम सरपंच- सचिव ने की थी मांग

कटनी। ग्रामीणों को हो रही असुविधा के मद्देनजर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा उप लोक सेवा केंद्र बाकल का स्थान परिवर्तित करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बहोरीबंद और नायब तहसीलदार बाकल को आदेशित किया गया है। साथ ही तीन दिवस के भीतर नवीन स्थल पर उप लोक सेवा केन्द्र स्थापित करने निर्देशित किया है।

 ग्राम पंचायत ने पारित किया था प्रस्ताव उल्लेखनीय है कि वर्तमान में उप लोक सेवा केन्द्र बाकल स्थानीय हाट बाजार में संचालित किया जा रहा है, जो कि बस्ती से करीब एक किलोमीटर दूर है। जिससे ग्रामीणों को यहां आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्राम पंचायत बाकल द्वारा उक्त उप लोक सेवा केन्द्र बस स्टैंड क्षेत्र में बने शासकीय भवन में खोले जाने प्रस्ताव पारित किया था। ग्राम पंचायत बाकल सरपंच और सचिव द्वारा उक्त प्रस्ताव और उप लोक सेवा केन्द्र स्थानांतरित किए जाने की मांग संबंधी पत्र गत दिवस कलेक्टर श्री प्रसाद को सौंपा था। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा ग्रामीणों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम बहोरीबंद और नायब तहसीलदार बाकल को उप लोक सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत द्वारा पारित स्थल पर तीन दिवस के भीतर स्थानांतरित किए जाने निर्देशित किया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'