देश

national

कलेक्टर प्रसाद ने ब्लड सेंटर, एफेरेसिस मशीन संचालन एवं ब्लड कंपोनेन्ट का लायसेंस देने राज्य अनुज्ञापन अधिकारी को लिखा पत्र

الاثنين، 24 أبريل 2023

/ by Today Warta



कटनी (24 अप्रैल) - कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिला चिकित्सालय में रक्त केन्द्र (ब्लड सेन्टर) लायसेंस के नवीनीकरण तथा एफेरेसिस मशीन के संचालन एवं ब्लड कंपोनेन्ट का लायसेंस जल्दी प्रदान करने खाद्य तथा औषधि प्रशासन विभाग के राज्य अनुज्ञापन अधिकारी को पत्र लिखा है। ताकि जरूरतमंद लोगों को एफेरेसिस जैसी उन्नत सुविधा का लाभ जल्दी मिलना शुरू हो जाये।  कलेक्टर श्री प्रसाद ने राज्य अनुज्ञापन अधिकारी रजनीश चैधरी को लिखे पत्र मे कहा है कि प्रधानमंत्री इन्फ्रास्टेक्चर मिशन के अंतर्गत सी.सी.एच.बी ब्लाक निर्माण हेतु रक्त केन्द्र जिस भवन में संचालित हो रहा था, उसे तोडकर ब्लड सेंटर नवीन परिसर मे स्थानान्तिरित किया गया है।  सिविल सर्जन डाॅ यशवंत वर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय कटनी मे प्रत्येक वर्ष करीब 9 हजार रक्त यूनिट का संग्रहण कर जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त प्रदाय किया जाता है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'