देश

national

एसबीआई शाखा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,केवाईसी पटल हुआ जलकर राख

الثلاثاء، 11 أبريل 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। एसबीआई की मनौरी शाखा में मंगलवार की सुबह अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई,आग से बैंक में स्थित केवाईसी पटल जलकर राख हो गया,आग की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। घटना पिपरी थाना क्षेत्र के एसबीआई की मनौरी शाखा की है,जहा मंगलवार की सुबह अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई,आग की सूचना पर पहुंची चायल चैकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बैंक के महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए। पुलिस और बैंक कर्मचारी आगजनी की जांच में जुटे हुए है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'