देश

national

मकान का किराया मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

الثلاثاء، 11 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के दरियापुर गुवारा निवासी वैभव ने बताया कि उसने अपना मकान मिथलेश व कमलेश निवासी नरवरपट्टी को किराए पर दिया था। मकान किराये पर देने से पहले दोनों के बीच एग्रीमेंट भी हुआ था। आरोप है कि वह किराया लेने के लिए पहुंचा तो आरोपितों ने एग्रीमेंट को फाड़ते हुए किराया देने से मना कर दिया। उसने विरोध किया तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। थाने पहुंच पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'