देश

national

घर में घुसकर दंपती को पीटा

الثلاثاء، 11 أبريل 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। सरायअकिल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में दबंगों ने पड़ोसन के घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए दंपती को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मल्हीपुर गांव की पुष्पा देवी पत्नी सरवन का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। इसी अदावत में कई बार दोनों परिवार के लोग आमने-सामने हो चुके हैं। पड़ोसी ने साथियों के साथ मिल घर में घुसकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर आरोपितों ने दंपती को पीट दिया। ग्रामीणों को देख आरोपित कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए आरोपित राधेश्याम, राममूरत समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'