देश

national

पड़ोसी ने युवक को लाठी-डंडे से पीटा, जख्मी

الثلاثاء، 11 أبريل 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के बरौली गांव में पड़ोसी ने मोहल्ले के युवक को लाठी-डंडे से पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बरौली निवासी आशीष कुमार ने बताया कि पड़ोसी से उसका जमीन का विवाद चल रहा है। निमार्णाधीन मकान में दरवाजा लगाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपित रमाकांत ने लाठी से युवक को पीट दिया। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपित कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'