देश

national

अनुदानित स्कूलों के शिक्षकों की महानिदेशक ने मांगी जानकारी

الثلاثاء، 11 أبريل 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है। अनुदानित विद्यालय इन योजनाओं में पिछड़ते जा रहे हैं। ऐसे में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने अब इन विद्यालयों में तैनात शिक्षकों से जुड़ी जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मांगी है। बहरहाल, यह जानकारी बीएसए कार्यालय ने भेज दी है। जिले में 27 स्कूल ऐसे हैं, जो निजी तरीके से संचालित हैं। इन स्कूलों को शासन से अनुदान मिलता है लेकिन यहां की शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर शासन चिंतित है। ऐसे में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने स्कूलों के साथ ही शिक्षकों की संख्या व तैनाती आदि से जुड़ी जानकारी मांगी है। बेसिक शिक्षाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि स्कूलों में तैनात शिक्षकों की संख्या व खाली पद के साथ ही मानव संपदा पर इनकी फीडिंग व शिक्षक-छात्र अनुपात को लेकर जानकारी मांगी गई है। यह जानकारी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने मांगी है। बताया कि जिले से यह सूची भेजी जा चुकी है। अब अगले निर्देश का इंतजार है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'