देश

national

परीक्षाफल पाकर खिल उठे छात्र छात्राओं के चेहरे

الثلاثاء، 11 أبريل 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

माई छोटा स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरित

ललितपुर। शहर के मोहल्ला आजादपुरा तृतीय स्थित माई छोटा स्कूल में सोमवार को छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षाफल वितरित किये गये। छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों का मेला लगा रहा। सुबह से ही विभिन्न कक्षा के छात्र-छात्राये अपने माता पिता के साथ विद्यालय परिसर में आते दिखाई दिये। सभी छात्र-छात्राओं में अपना अपना परिणाम जानने के लिये काफी उत्सुकता देखी गई। मंच से छात्र छात्राओं के लिए मोटिवेशनल वक्तव्य के साथ अध्यापकों ने छात्र छात्राओं को बधाइयां दी और उन्हें आगे बढऩे के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। छात्र छात्राओं के लिए विद्यालय के डायरेक्टर अशोक सेन द्वारा अंकपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रेंसिपल अनुराधा शर्मा ने छात्र छात्राओं के लिए भविष्य में अपना लक्ष्य तय करते हुए कैरियर की तैयारी हेतु जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारम्भ डायरेक्टर अशोक सेन ने देवी सरस्वती को पुष्प अर्पित करके किया। वार्षिक परीक्षा फल वितरण के दौरान अनुरुद्ध, कार्तिकेय, आराध्या, एंजिल, अंकुश, वेद प्रताप, परी, रुद्ध, माधव, परी गुप्ता, चंद्रशेखर, प्रभांशु, गौरव, मौसम आदि छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया उन सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय डारेक्टर व प्रेंसिपल द्वारा मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर ने अभिवावकों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि विद्यालय में शिक्षक प्रत्येक छात्र-छात्राओं के व्यक्तिव विकास के लिये प्रयासरत रहते है लेकिन यह कार्य अभिवावकों के निरन्तर सहयोग से ही सम्भव हो पाता है। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। कहा कि हमेशा छात्र छात्राये मन लगाकर मेहनत से पढ़ाई करे जिससे अपने माता पिता का नाम व अपने विद्यालय का नाम रोशन हो सके। इस दौरान राखी पंथ, मोहनी साहू, रानी, राखी, ओमप्रकाश, प्रियंका, पत्रकार देवेंद्र साहू आदि उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'