देश

national

हर बीमारी में असरकारक है होम्योपैथी : डा. जीत गुप्ता

الثلاثاء، 11 أبريل 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। 19 वीं शताब्दी से ही होम्योपैथिक दवाओं पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ता गया है। वर्तमान में विश्व भर में लगभग 30 करोड़ लोग होम्योपैथिक दवाओं या उपचारों को अपनाते हैं। भारत में होम्योपैथी चिकित्सा की दूसरी सबसे लोकप्रिय प्रणाली है। होमियोपैथी व्यक्ति के संपूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित करने पर बल देती है। यह दवा की एक ऐसी प्रणाली है जो शरीर की स्वयं को ठीक कर लेने की क्षमता का सम्मान करती है तथा इस कार्य में सहायक बनती है। जनपद ललितपुर के  होम्योपैथिक  चिकित्सक सौन्दर्य रोग विशेषज्ञ डा.विकास गुप्ता जीत बताते हैं कि होम्योपैथी ग्रीक शब्द होमियो से लिया गया है जिसका अर्थ है समान और पाथोस मतलब पीड़ा या बीमारी। आज होम्योपैथी पर लोगों का भरोसा इसलिए भी है क्योंकि इसके साइड इफेक्ट की संभावना कम होती है और ठीक होने की संभावना अधिक देखी गई है। होम्योपैथी दवाएं लाइक क्योर लाइक के सिद्धांत पर आधारित है। इसका अर्थ है कि जिस पदार्थ को कम मात्रा में लिया जाता है वही लक्षण बड़ी मात्रा में लेने पर ठीक हो जाते हैं। स्वास्थ्य के बिना कोई भविष्य नहीं हो सकता है। विश्व और जन कल्याण के लिए स्वस्थ रहना अनिवार्य है। हमारे ऋषि-मुनि भी कह गए हैं कि पहला सुख निरोगी काया होता है। डा.जीत गुप्ता होम्योपैंथी के बारे मे बताते है कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति में किया जाने वाला इलाज मॉडर्न मेडिसिन ट्रीटमेंट सिस्टम से काफी अलग है। एलोपैथिक दवाएं मुख्य रूप से रोग के लक्षणों को कम करने पर ध्यान केंद्रित करती हैं, वहीं होम्योपैथिक दवाओं की मदद से व्यक्ति के स्वास्थ्य को शक्ति प्रदान की जाती है ताकि व स्वयं रोग से लड़ सके। जैसा कि ऊपर बताया गया है होम्योपैथ सबसे पहले शरीर की बारीकी से जांच करते हैं, जिससे रोग के प्रकार व उसके कारण का पता लगाया जाता है। रोग के कारण के अनुसार होम्योपैथिक दवाएं व उनकी खुराक निर्धारित की जाती है, जो संबंधित रोग से लडऩे के लिए शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को शक्ति प्रदान करती हैं। होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली में मरीज को रोगों से लडऩे की दवाओं के साथ-साथ उसे अन्य कई उपचार भी दिए जाते हैं जिसमें मानसिक रूप से सहारा प्रदान करना भी शामिल है। वर्तमान में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति में कई सामान्य से गंभीर रोगों का इलाज संभव हो चुका है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'