देश

national

श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

الثلاثاء، 11 أبريل 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

बुंदेली भजन संध्या वा सत्यनारायणजी की कथा का हुआ आयोजन

ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव के सात दिवसीय कार्यक्रम में बुंदेली भजन संध्या बुंदेलखंड के सुपर स्टार बृजेश कुमार चिरगांव ने आज शानदार भजन संध्या मैं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सर्वप्रथम पंडित जगदीश पाठक द्वारा हुए हनुमानजी महाराज का पूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बृजेश कुमार द्वारा सुंदर भजन की प्रस्तुति गई। बसी बसाई लंका तुमने दीविनाश मिटाई काहो तुम्हें शर्म ना आई, पर श्रोता झूम उठे जय हो पवन दुलारे कि लाल लंगोटा बारे की और का भूले बजरंगबली। जैसे भजनों से भक्तो को आनंद की प्राप्ति हुई तत्पश्चात दशहरा पर्व पर बने पात्रों में राम रुद्रांश चतुर्वेदी, लक्ष्मण सिद्धार्थ चौबे, सीता निखिल दीक्षित, हनुमान अंकित चतुर्वेदी, रावण शुभम कौशिक, कुंभकरण बलराम कुशवाहा, मेघनाथ अमन तामीया, श्रृंगार के लिए राजेंद्र कौशल, कृष्ण कांत तिवारी, सिदेश सोलंकी, व्यासपीठ के लिए पंडित जगदीश पाठक को विशेष सहयोगी के लिए मुन्नालाल कुशवाहा एवं हीरा रैकवार आदि को भी प्रशस्ति पत्र मोमेंटो आदि दे कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र लायंस क्लब सेवा एवं एमजेएफ सन्मति सराफ के सौजन्य से दिया गया। आज सत्यनारायणजी की कथा पं.रमेश बबेले के द्वारा संपन्न करवाई गई। इसी के साथ सात दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष पं.बृजेश चतुर्वेदी, रमेश रावत, जगदीश पाठक, शमाकांत चौबे, राजेश दुबे, हरविंदर सिंह सलूजा, डा.प्रबल सक्सेना, अमित तिवारी, राकेश तामिया, चंद्रशेखर राठौर, हरिमोहन चौरसिया, भारत रिछारिया, धर्मेंद्र चौबे, शिवकुमार शर्मा, अवधेश कौशिक, मुन्नालाल त्यागी, देवेंद्र चतुर्वेदी, अवधबिहारी उपाध्याय, डा.आर.सी.साहू, मज्जू सोनी, श्रीकांत करौलीया एड., राजीव चौबे, गोलू चौबे आदि उपस्थित थे। संचालन विजय शर्मा वा आभार अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी ने जताया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'