मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

लेखपालों पर मारपीट और लूट का आरोप, अधिवक्ताओं की हड़ताल

On: July 29, 2026 10:16 PM
Follow Us:
ads

कौशाम्बी। चायल तहसील में अधिवक्ता के साथ कथित मारपीट और रुपये छीनने के मामले को लेकर बार एसोसिएशन ने बुधवार को कलमबंद हड़ताल कर न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इसके बाद अधिवक्ता पिपरी थाने पहुंचे और आरोपित लेखपालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर घेराव किया। चायल बार एसोसिएशन की आमसभा बुधवार सुबह अधिवक्ता भवन में अध्यक्ष सगीर अहमद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील में तैनात लेखपाल राजेश्वर सिंह, संदीप सिंह और बृजेश गुप्ता ने अधिवक्ता प्रशांत मिश्रा के साथ मारपीट की और उनकी जेब में रखे रुपये छीन लिए। साथ ही आरोप लगाया कि मामले में उपजिलाधिकारी के निर्देश पर अधिवक्ता के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी गई।
रहने का निर्णय लिया। विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और बाद में सैकड़ों की संख्या में पिपरी थाने पहुंचकर घेराव किया। अधिवक्ताओं ने आरोपित लेखपालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन चायल के महामंत्री अजित सिंह ने चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ता के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment