आईटीबीपी बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा फूलबाग चौराहा

Suresh Pal
1 Min Read

कानपुर। फूलबाग चौराहे पर रविवार को आईटीबीपी बैंड की देशभक्ति से ओतप्रोत सांगीतिक प्रस्तुति ने शहरवासियों में राष्ट्रप्रेम का जज्बा भर दिया। बैंड के जवानों ने देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति सुनने के लिए राहगीर और आसपास के लोग भी कुछ देर के लिए ठहर गए।
आईटीबीपी बैंड ने ह्यऐ मेरे वतन के लोगोंह्ण, ह्यमां तुझे सलामह्ण और ह्यवंदे मातरम्ह्ण समेत कई देशभक्ति गीतों की शानदार धुनें प्रस्तुत कीं। ह्यऐ मेरे वतन के लोगोंह्ण की धुन ने लोगों को भावुक कर दिया और कई आंखें नम हो गईं। ह्यमां तुझे सलामह्ण और ह्यवंदे मातरम्ह्ण की धुनों पर शहरवासी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। कार्यक्रम के दौरान फूलबाग चौराहा राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर रहा। आईटीबीपी जवानों की प्रस्तुति ने लोगों में देश के प्रति सम्मान, गौरव और समर्पण की भावना को और मजबूत किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *