मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

कुबरी गंगा घाट पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

On: July 29, 2026 10:17 PM
Follow Us:
ads

कौशाम्बी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार तड़के चार बजे से ही शक्तिपीठ कड़ा धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। धाम क्षेत्र के कुबरी घाट, हनुमान घाट, नांगा आश्रम घाट, वृंदावन घाट एवं कालेश्वर घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर मां गंगा का पूजन किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करने के बाद घाटों पर ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र व दक्षिणा का दान भी दिया। गंगा स्नान व दान के बाद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मां शीतला मंदिर पहुंचे।
लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करने के बाद भक्तों ने गर्भगृह में मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर मां को नारियल, चुनरी, अड़हुल की माला और प्रसाद अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने मां से अपने परिवार के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उन्नति की प्रार्थना की। कुबरीघाट के तीर्थ पुरोहित प्रमोद पांडेय ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान, गुरु पूजन, मां शीतला की आराधना और दान का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से पापों का नाश होता है तथा गुरु, भगवान विष्णु और मां शीतला की विशेष कृपा प्राप्त होती है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। उपजिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव और डीएसपी सत्येंद्र तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी विनीत सिंह ने गंगा घाटों से लेकर मां शीतला मंदिर तक पुलिस बल तैनात कराया। गंगा घाटों पर पीएसी की जल पुलिस और स्थानीय गोताखोर मुस्तैद रहे, जबकि प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी जिससे पूरे दिन यातायात सुचारु बना रहा। थानाध्यक्ष गंगा के गहरे जल में स्नान न करने जागरूक करते नजर आए।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment