मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

उप जिलाधिकारी ने ग्राम गंभीरा पूरब में भूमि विवाद की 06 शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

On: July 30, 2026 10:42 PM
Follow Us:
ads

कौशाम्बी। राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा ह्लटॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधानह्व अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने आज ग्राम गंभीरा पूरब में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 06 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।
कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता ललिता देवी की शिकायत पर ग्राम की नवीन परती की भूमि से अवैध बाउंड्रीवॉल हटवाया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता संजीव कुमार की शिकायत पर आबादी के मध्य रास्ते के विवाद का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शिकायतकर्ता विफेंद्र पाण्डेय की शिकायत पर तालाब की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाही प्रचलित है।
उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment