मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

विश्व प्रकृति दिवस पर पर्यावरण संरक्षण पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश

On: July 30, 2026 10:48 PM
Follow Us:
ads

अमरिया/पीलीभीत। अमरिया विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भंगा मोहम्मदगंज सहित विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को विश्व प्रकृति दिवस उत्साह, उमंग और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेते हुए प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया।विद्यालय परिसर में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापक खेमपाल सिंह ने विद्यार्थियों को प्रकृति के पांच प्रमुख तत्व—जल, वायु, अग्नि, आकाश और पृथ्वी—का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।इस दौरान विद्यार्थियों ने चित्रकला, निबंध लेखन और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। बच्चों ने प्रकृति संरक्षण से जुड़े प्रेरक विचार भी प्रस्तुत किए, जिन्हें शिक्षकों ने सराहा।कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी रक्षा करने की सामूहिक शपथ ली। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को और मजबूत किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment