पूरनपुर, पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के ढका जमीमा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए फिल्मी अंदाज में लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का ताला खोलकर नकदी व सोने-चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी गुलहार बी पत्नी स्वर्गीय मकसूद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जुलाई की रात वह खाना खाने के बाद घर में अकेली सो गई थीं। रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस आए। आरोप है कि चोरों ने उत्तर दिशा की ओर स्थित कमरे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी का ताला खोल दिया।पीड़िता के अनुसार, चोर अलमारी में रखी एक लाख दस हजार रुपये की नकदी, सोने का एक शेखबंध, चांदी की दो जोड़ी पायल तथा हाथ के दो चांदी के तोड़े चोरी कर ले गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जब गुलहार बी की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे की दीवार टूटी हुई और अलमारी खुली देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जांच करने पर नकदी और जेवरात गायब मिले।घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
छत के रास्ते घर में घुसे चोर, दीवार तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर और नकदी
By Suresh Pal
On: July 30, 2026 10:56 PM
ads








