मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

यूपी: आज से लेकर तीन अगस्त तक प्रदेश से दूर रहेगी बारिश

On: July 30, 2026 11:03 PM
Follow Us:
ads

लखनऊ। यूपी में मानसून एक बार फिर से कुछ दिनों के लिए ठहरने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और उमस बढ़ सकती है। उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का दायरा कुछ दिनों के लिए एक बार फिर सिमटने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से बारिश मुख्य रूप से पश्चिमी तराई के जिलों तक सीमित रहेगी। यह स्थिति तीन अगस्त तक बनी रह सकती है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में केवल हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार से दो दिन तक 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवाई चल सकती है। सहारनपुर और बिजनौर समेत तराई के जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं, दक्षिणी जिलों, मध्य प्रदेश से सटे इलाकों और कुछ अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।बारिश न होने से अवध और पूर्वांचल सहित कई जिलों में गर्मी और तपिश बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार यहां दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ सकता है। गर्मी के साथ इन इलाकों में उमस का असर भी बढ़ेगा।
बुधवार को कानपुर में सबसे अधिक 81 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मेरठ में 80.8 मिमी, बिजनौर में 72 मिमी और मुजफ्फरनगर में 68.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ट्रफ अभी सामान्य स्थिति में है। हालांकि, तीन-चार अगस्त के आसपास इसके फिर उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है। इससे प्रदेश में एक बार फिर व्यापक और अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
बुधवार को धूप से परेशान नजर आए लोग। राजधानी में अगले कुछ दिन मानसून की रफ्तार धीमी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, तीन अगस्त तक लखनऊ में अच्छी बारिश की संभावना कम है। इस दौरान उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।बुधवार को सुबह दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई। इससे उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से अगले दो दिन तक 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवाई चलने का अनुमान है। इससे तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि तीन अगस्त के आसपास मानसूनी गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं। इसके बाद राजधानी में अच्छी बारिश का दौर लौटने की उम्मीद है। बुधवार को अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़कर 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment