मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

सात महीने में 19 करोड़ का सोना जब्त: लखनऊ से तौबा, सोना तस्करों ने बदला रूट

On: July 30, 2026 11:06 PM
Follow Us:
ads

लखनऊ। यूपी में सोना लाने वाले तस्कर अब देश के अन्य शहरों के एयरपोर्ट पर उतरते हैं। वहां से वे उत्तर प्रदेश के शहरों में ट्रेनों से जाते हैं। हालांकि, इस नए तरीके के बावजूद भी तस्कर पकड़े गए हैं। विदेशों से सोना तस्करी कर उत्तर प्रदेश आने वाले तस्करों ने अपना तरीका बदल दिया है। पिछले कुछ महीनों से वे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच रहे हैं। तस्कर अब देश के दूसरे एयरपोर्ट पर उतरकर विमान यात्रा की जगह ट्रेनों से यूपी आ रहे हैं। अमौसी एयरपोर्ट पर आम तौर पर पहले महीने में दो से तीन बार सोना तस्कर पकड़े जाते थे। डीआरआई और कस्टम की टीमें लगातार वहां तैनात रहती थीं। लाखों-करोड़ों रुपये का सोना बरामद होता रहता था। मगर कुछ महीनों से लखनऊ एयरपोर्ट पर ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, लखनऊ एयरपोर्ट पर सतर्कता अधिक हुई है। इसी कारण तस्कर सीधे यहां नहीं आ रहे हैं। वे पकड़े जाने से बचने के लिए यह नया तरीका अपना रहे हैं। यूपी में सोना लाने वाले तस्कर अब देश के अन्य शहरों के एयरपोर्ट पर उतरते हैं। वहां से वे उत्तर प्रदेश के शहरों में ट्रेनों से जाते हैं। हालांकि, इस नए तरीके के बावजूद भी तस्कर पकड़े गए हैं। पिछले एक सप्ताह में वाराणसी रेलवे स्टेशन पर दो तस्करों को पकड़ा गया। उनके पास से विदेशी सोना बरामद हुआ।
चिह्नित रेलवे स्टेशनों की निगरानी बढ़ाई गई
जांच एजेंसियों को तस्करों के बदले तरीके की पुख्ता जानकारी मिली थी। इसी आधार पर चिह्नित रेलवे स्टेशनों की निगरानी बढ़ाई गई और वाराणसी में एक महिला व एक पुरुष तस्कर को दबोचा गया। पूछताछ से तस्करों की साजिश का खुलासा हुआ, जिसके बाद प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। डीआरआई के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से जुलाई तक प्रदेश में सोना तस्करी के आठ मामले दर्ज हुए, जिसमें 13.267 किलो सोना (19 करोड़ रुपये कीमत) बरामद हुआ और नौ तस्कर गिरफ्तार किए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment