मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

दो साल पहले पास हुई जल निकासी योजना, अब तक नहीं हो सकी पूरी

On: July 30, 2026 11:07 PM
Follow Us:
ads

लखनऊ। दो साल पहले कुर्सी रोड पर जलभराव की समस्या दूर करने के लिए शासन ने योजना मंजूर की थी। बजट भी स्वीकृत किया था, मगर काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि काम पूरा न होने से अब बजट भी अटक गया है। ऐसे में लोगों की समस्या कागज पर ही रह गई। यह काम पूरा हो गया होता तो इलाके की दो लाख से अधिक आबादी को जलभराव से राहत मिलती। कुर्सी रोड रोड मिश्रपुर, गुडंबा व आसपास के इलाके में हर बरसात में जलभराव होता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह ने नगर निगम से लेकर शासन तक प्रयास किया। इसके बाद शासन ने राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत जल निकासी की कार्ययोजना मंजूर की, जिसमें मिश्रपुर से कुकरैल तक करीब दो किमी भूमिगत नाला (आरसीसी ह्यूम पाइप) निर्माण की मंजूरी दी। इसके लिए करीब तीन करोड़ का बजट मंजूर किया गया। परियोजना मंजूर होने के बाद करीब 950 मीटर ही भूमिगत नाला बना और उसके बाद से काम ठप है। वहीं, जल निकासी प्रोजेक्ट के लिए बजट जारी करने से पहले नगर विकास अनुभाग दो के अनुसचिव संजय कुमार तिवारी की ओर से यह सवाल उठाया गया कि जब टेंडर 2.13 करोड़ रुपये का है तो फिर तीन करोड़ रुपये का बजट जारी करने की मांग क्यों की गई थी। कार्ययोजना में पाइप डालने के अलावा मैनहोल निर्माण और अन्य कौन से कार्य शामिल हैं। यह जानकारी नगर निगम की ओर से भेजी गई। जिसमें यह बताया गया कि टेंडर 15 प्रतिशत कम दर पर आने से टेंडर कम लागत पर आया है। कार्य पर जीएसटी भी लगेगी। इस कारण बजट तीन करोड़ मांगा जा रहा है। इसके बाद भी अभी तक काम ठप है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment