तेलीबाग। पीजीआई के वृंदावन सेक्टर-दो स्थित एक घर में बुधवार दोपहर लूटपाट की घटना हुई। घर में अकेली महिला ज्योति मिश्र ने दो नकाबपोश बदमाशों पर हमला कर 15 लाख रुपये के जेवर और 20 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस की जांच में ज्यादातर जेवर घर में ही बरामद हो गए। ऐसे में पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ज्योति के ससुर लक्ष्मीकांत मिश्रा ओपी चौधरी अस्पताल में सुपरवाइजर हैं। उनका परिवार अस्पताल के पास पहली मंजिल पर दो कमरे के मकान में रहता है। लक्ष्मीकांत, उनकी पत्नी मंजू और बेटी आकांक्षा एक कमरे में रहते हैं। दूसरे कमरे में बेटा आशीष और बहू ज्योति रहते हैं। आकांक्षा भी ओपी चौधरी अस्पताल में काम करती हैं। आशीष लेबर सप्लाई का काम करते हैं। बुधवार सुबह लक्ष्मीकांत, आकांक्षा और आशीष काम पर चले गए थे। दोपहर में मंजू भी बाजार खरीदारी करने चली गईं। वह अपने कमरे में ताला लगाकर चाबी ज्योति को दे गई थीं।
ads








