मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

स्कूल में घुसकर छात्रा को एसिड अटैक की धमकी

On: August 4, 2026 8:58 PM
Follow Us:
ads

कौशाम्बी। कोखराज इलाके की एक छात्रा को स्कूल में घुसकर एसिड अटैक की धमकी दी गई। इसे लेकर वह और उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोखराज इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि 24 जुलाई को उन्होंने फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के करीकान गांव निवासी अस्तित्व सिंह व विभव पांडेय उर्फ लक्ष्य तथा दो अन्य के खिलाफ अपनी बेटी और साले की नातिन को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। मुकदमा धाता थाने में लिखा गया था। पीड़ित के मुताबिक, अब आरोपी मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे हैं।
तीन अगस्त को अस्तित्व सिंह व विभव पांडेय भाई बनकर बेटी के स्कूल पहुंचे। वहां मुकदमे में समझौता नहीं करने पर उसको तेजाब फेंककर चेहरा बर्बाद करने की धमकी दी। यह भी कहा कि पिता-भाई तथा मामा को जान से मार दिया जाएगा। इस संबंध में कोखराज इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि मुकदमे की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment