मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

शारदा कटान रोकने और कृषि यंत्र सब्सिडी पोर्टल दुरुस्त कराने की मांग

On: August 4, 2026 9:19 PM
Follow Us:
ads

भाकियू अराजनैतिक ने डीएम को संबोधित ज्ञापन हजारा थानाध्यक्ष को सौंपा

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला उपाध्यक्ष राजबीर सिंह ने मंगलवार को शारदा पार क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के नाम संबोधित ज्ञापन थाना हजारा के थानाध्यक्ष को सौंपा। ज्ञापन में शारदा नदी के कटान पर प्रभावी रोक लगाने, कटान निरोधक कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी खामियां दूर कराने की मांग की गई।
राजबीर सिंह ने कहा कि शारदा नदी के कटान से हर वर्ष सैकड़ों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा जाती है। सरकार द्वारा कटान रोकने के लिए करोड़ों रुपये का बजट आवंटित किया जाता है, लेकिन संबंधित विभागों की लापरवाही के कारण कटान पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कटान रोकने के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं, जबकि किसान लगातार भूमिहीन होते जा रहे हैं।ज्ञापन में शारदा नदी के किनारे कराए गए कटान निरोधक कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए कृषि विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के कई दिनों से सुचारु रूप से कार्य न करने का मुद्दा भी उठाया गया। उनका कहना है कि आवेदन की अंतिम तिथि निकट होने से किसान समय पर आवेदन नहीं कर पा रहे हैं और सब्सिडी से वंचित होने की आशंका है।भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने जिलाधिकारी से दोनों समस्याओं का शीघ्र समाधान कर किसानों को राहत दिलाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment