मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

सरकारी स्कूल पर कब्जे पर बीईओ ने प्रधान को दी सख्त चेतावनी

On: August 4, 2026 9:44 PM
Follow Us:
ads
इन्द्रपाल सिंह’प्रिइन्द्र’
हिन्द टुडे वार्ता/ललितपुर। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले लोकप्रिय समाचार पत्र की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। जनपद के बिरधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बंट में सरकारी स्कूल भवन पर ग्राम प्रधान द्वारा अवैध रूप से किए गए कब्जे के मामले को खंड शिक्षा अधिकारी गौरव शुक्ला ने गंभीरता से लेते हुए कड़ा संज्ञान लिया है।

क्या है पूरा मामला
ग्राम पंचायत बंट में स्थित सरकारी विद्यालय भवन पर ग्राम प्रधान द्वारा कथित तौर पर लंबे समय से अवैध कब्जा जमाया हुआ है। इस जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दे को अपने समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित कर शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था। खबर प्रकाशित होते ही शिक्षा विभाग में हडक़ंप मच गया।
खंड शिक्षाधिकारी की कड़ी चेतावनी
खबर का संज्ञान लेते हुए बिरधा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति और शिक्षा के मंदिर पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ग्रामीणों ने जताया अखबार का आभार
खबर का असर होने और विभागीय कार्रवाई शुरू होने से ग्रामीणों और अभिभावकों में खुशी की लहर है। स्थानीय नागरिकों ने जनहित की इस समस्या को प्रमुखता से उठाने और शासन तक आवाज पहुंचाने के लिए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की जमकर सराहना की है।
इनका कहना है
ष्मामला संज्ञान में आते ही कब्जा करने वाले संबंधित व्यक्ति को तत्काल नोटिस जारी किया जा रहा है। यदि दी गई समय-सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो संबंधित के खिलाफ सख्त धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment